26 Apr 2024, 10:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2008 प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के मामले में थाइलैंड के दो पूर्व प्रधानमंत्री बरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 4:12PM | Updated Date: Aug 2 2017 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाइलैंड की शीर्ष अदालत ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों और दो पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2008 में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवार्इ में उनकी भूमिका के मामले में बुधवार को बरी कर दिया। इस कार्रवार्इ में दो लोग मारे गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री सोमचई वोंगसावत और तत्कालीन उप प्रधानमंत्री चावलित योंगचईयुध पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस के अभियान को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप थे। पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पें हुई थी और उसने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के कई गोले फैके थे। प्रदर्शनकारियों में कुछ के पास देशी बम भी थे। इस घटना में दो लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »