26 Apr 2024, 08:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अरब देशों ने नौ संस्थाओं, नौ व्‍यक्तियों को काली सूची में डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 4:43PM | Updated Date: Jul 25 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब,मिस्र,संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने नौ संस्थाओं और नौ व्यक्तियों पर आतंकवाद को लेकर कतर से संबंधों के कारण प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी की सरकारी संवाद समिति एसपीए ने आज अपनी रिपोर्ट में बताया कि जून की शुरूआत में सभी तरह के राजनयिक संबंध समाप्त करके कतर को अलग-अलग करने वाले चार अरब देशों ने नौ व्यक्तियों और नौ संस्थाओं को कतर के साथ संबंध रखने के आरोप में काली सूची में डाल दिया है।
 
समिति ने बताया कि जिन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमे लीबिया और यमन की संस्थाएं भी शामिल है। इसके अलावा कतर,यमन और कुवैत के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अरब देशों का कहना है कि इन व्यक्तियों तथा संस्थाओं के कतर के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंध है जिस कारण इन्हें प्रतिबंधित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »