27 Apr 2024, 02:10:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक को लगा बड़ा झटका, US ने दो हजार करोड़ की मदद रोकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 10:18AM | Updated Date: Jul 22 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पाक को दी जाने वाली दो हजार करोड़ की मदद रोकी दी है। अमेरिका रक्षा विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान आतंक पर लगाम नहीं लगा पा रहा है।

अमेरिका से पाकिस्तान को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। इससे पहले अमेरिका पाकिस्तान को उन देशों की सूची में डाल चुका है जो आतंक को पनाह देते हैं। यह फैसला अमेरिकी डिफेंस मंत्रालय की एक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था। पेंटागन का फैसला ट्रंप प्रशासन द्वारा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध में अमेरिकी नीति की समीक्षा के पहले उठाया गया है।
 
इस वजह से मदद रोकी गई 
- आतंकियों के खिलाफ पाक ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की 
- अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने वाले हक्कानी नेटवर्क को मदद पहुंचा रहा। 
- आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को सुरक्षित पनाह देने के लिए। 
 
पहले भी मदद रोकी थी 
- 30 करोड़ डॉलर की मदद पिछले साल इसी वजह से रोकी गई थी 

पाक के खिलाफ उठ रही आवाज 
पाकिस्तान के लिए फंडिंग शर्तों को सख्त बनाने के लिए अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने तीन विधायी संशोधनों पर वोट दिया था।  कांग्रेस की निचली सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित किया था। इसमें शर्त रखी गई थी कि वित्तीय मदद दिए जाने से पहले पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संतोषजनक प्रगति दिखानी होगी।

आतंकियों के लिए ‘सुरक्षित’ पनाहगाह 
अमेरिका ने एक दिन पहले ही अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि पाक आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »