26 Apr 2024, 13:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समुद्री के किनारे एक कपल छुट्टियां मना रहा अचानक बढ़ने लगा पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 3:25PM | Updated Date: Jul 21 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंग्लैंड। स्विट्जरलैंड का एक कपल छुट्टियां बनाने के लिए कॉर्नवेल के समुद्र के किनारे एक ऊंचे पहाड़ के सबसे निचले हिस्‍से में एक चट्टान पर कपल फंस गया। समुद्र का पानी बढ़ रहा था और लहरें ऊंची होती जा रही थी। स्‍थिति यह हो गई थी कि किसी भी क्षण एक लहर आती और दोनों को बहाकर ले जाती वे दोनों एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे और शायद किसी चमत्‍कार का इंतजार कर रहे थे। यह कपल समुद्र के किनारे एक खड़े पहाड़ के सबसे निचले हिस्से में था। वहां कैसे पहुंचा यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन वह बहुत खतरनाक जगह थी। 
 
समुद्र में लहरें उछलने लगी थी। तब कपल को अहसास हुआ कि वह बुरी तरह फंस गया है। लहरें उन दोनों को नहला रही थी। किसी भी पल एक ऊंची लहर आती और दोनों को अथाह समुद्र में बहा ले जाती। इसी बीच वहां से गुजरते एक राहगीर की नजर नीचे फंसे इस कपल पर पड़ी। उसने खतरे का अलार्म बजाया और कोस्टगार्ड को सूचित किया। कोस्टगार्ड, यानी तटरक्षक बल के लिए भी यह विकट स्थिति थी। 
 
यदि वे लाइफबोट के जरिए वहां पहुंचने की कोशिश करते, तो शायद तब तक कपल बह चुका होता। इसलिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली गई। हेलीकॉप्टर आनन-फानन में वहां पहुंचा। एक कोस्टगार्ड मेम्बर तार के सहारे वहां उतरा और इस तरह उस कपल की जान बच सकी। बाद में सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर उनका उपचार किया गया। दोनों को हाइपोथर्मिया और सदमे का ट्रीटमेंट दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »