26 Apr 2024, 14:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूनानी द्वीप में भूकंप से दो लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 1:15PM | Updated Date: Jul 21 2017 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोस। यूनानी द्वीप समूह में शुक्रवार सुबह आए भीषण में कई इमारतें और बंदरगाह क्षतिग्रस्त हो गए और यहां दो लोगों की मौत हो गई। करीब 100 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने उक्त जानकारी दी। यूनानी अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है। शहर के अधिकारियों के अनुसार भूकंप अधिकेंद्र के सबसे नजदीक होने के कारण कोस द्वीप सबसे अधिक प्रभावित हुआ। कुछ पुराने भवन क्षतिग्रस्त हुए है। बड़े पैमाने पर इमारतों में दरारें आई है, खिड़कियां टूट गई है और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए है।
 
कोस के मेयर जॉर्जोस क्ररिटिसिस ने यूनान की सरकारी मीडिया को कहा, 'द्वीप के अन्य हिस्सों में कोई समस्या नहीं है। केवल मुख्य शहर ही इससे प्रभावित हुआ है। अधिकतर पुरानी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई है, जिनका निर्माण भूकंपरोधी निर्माण नियम आने से पहले हुआ था।' क्ररिटिसिस ने बताया कि आधी रात को आए भूकंप के बाद बचावकर्मी मकानों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे है। आपात सेवाओं के साथ सेना को भी मौके पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि द्वीप का बंदरगाह भी क्षतिग्रस्त हुआ है और नौकाओं को वहां खड़ा नहीं किया जा रहा है।
 
कोस के क्षेत्रीय सरकारी अधिकारी जॉर्जोस हलकिदोस ने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा, 'दो या तीन लोगों की हालत गंभीर है जिनकी सर्जरी की जा रही है।' यूनानी अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 6.5 थी और इसका अधिकेन्द्र तुर्की के बोद्रुम से 10 किलोमीटर की गहराई में था। तुर्की के आपदा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। उसके बाद करीब और 20 झटके महसूस हुए है। तुर्की के अधिकारी के अनुसार, वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रीस और तुर्की में अक्सर भूंकप की घटनाएं होती रहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »