26 Apr 2024, 21:32:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड की अदालत में 21 लोगों को दोषी ठहराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 2:54PM | Updated Date: Jul 19 2017 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड की एक अदालत ने देश के सबसे बड़े मानव तस्करी के मामले में आज 21 लोगों को दोषी करार दिया है। अदालत में 103 लोगों के खिलाफ सुनवाई चल रही थी और इस मामले में फैसला आ सकता है। इनमें से कुछ लोग संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध, बंधक बनाकर मारने और बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए है। 

इन आरोपियों में थाईलैंड का एक सेना प्रमुख, पुलिस अधिकारी, स्थानीय नेता तथा म्यांमार के नागरिक शामिल हैं जिन पर थाईलैंड-म्यांमार सीमा पर प्रवासियों की तस्करी करने का आरोप था। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुक्‍त मानव तस्करी के लिए सैनिकों पर आरोप लगाने को गलत बताया है।  
 
उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के गिरोह में कई लोग शामिल है और देश में सभी सैनिकों को एक समान नहीं माना जा सकता है। अदालत में इस मामले की सुनवाई वर्ष 2015 में थाईलैंड-म्यांमार सीमा के पास कई कब्रगाह मिलने और मानव तस्करी के समूह का पर्दाफाश होने के बाद शुरू हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »