09 May 2024, 03:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर निकली लड़की, मचा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 3:43PM | Updated Date: Jul 18 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब में एक मॉडल के यू-टयूब पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है जिस पर बवाल मच गया है। खुदूद नाम की इस मॉडल ने सऊदी अरब के ऐतिहासिक माने जाने वाले उशायकिर किले में घूमने का वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह मिनी स्कर्ट और छोटा टॉप पहने नजर आ रहीं थीं। सोशल मीडिया पर खुदूद का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 
सऊदी अरब उन खाड़ी देशों में से एक है जहां महिलाओं को लेकर कड़े प्रतिबंध हैं। यहां पर महिलाओं के लीक से हट कर कुछ भी करने पर बवाल मचना शुरू हो जाता है। हालिया मामला एक नौजवान लड़की के मिनी स्कर्ट पहन कर ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने का है, जिसके बाद से यहां बवाल मचा हुआ है।
 
इस लड़की ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मिनी स्कर्ट पहने सार्वजनिक स्थान में घूमती नजर आ रही है। इस मामले को लेकर सऊदी दो धड़ों में बंट गया है। एक ओर जहां कई लोगों ने इसे गलत बता गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस लड़की के समर्थन में उतर आए हैं।
 
हालांकि सरकार लड़की पर जायज कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सऊदी में नियमों के मुताबिक वहां लड़कियों या फिर महिलाओं को सार्वजनिक जगहों में लंबे और ढीले कपड़े ही पहनने के निर्देश हैं। लड़की से सबसे पहले यह वीडियो स्नौपचैट पर डाला था, जिसके बाद से यह वायरल हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »