बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही साउथ एशिया के काफी अहम देश है। चीन ने कश्मीर के लिए अपना प्यार दिखाया है और कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए वह कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने को तैयार है। चीन की मानें तो जिस तरह से एलओसी पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। लेकिन कश्मीर में जो हालात है उसके बाद अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अब इन पर जा रहा है। भारत ने हमेशा ही इस बात को कहा है कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मसला है और इसमे किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
चीन की ओर से कश्मीर पर आया यह बयान भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में उसके शामिल होने की तरफ इशारा करता है। वहीं सिक्किम के डोकलाम में भी दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने है। चीन इससे पहले कश्मीर का जिक्र करने से बचाता आया है। उसने हमेशा ही कश्मीर को एक ऐसा विवाद बताया है जो दोनों देशों के इतिहास से निकला है और साथ ही यह माना है कि भारत-पाक को ही इसका समाधान करना चाहिए। चीन भारत-पाक के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए एक रोल अदा करने को तैयार है।