27 Apr 2024, 01:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश में कपड़ा कारखाने में विस्फोट, 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 1:06PM | Updated Date: Jul 4 2017 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश में एक कपड़ा कारखाने में रविवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक बांग्‍लादेश कंपनी मल्टीफेब्स लिमिटेड के एक संयंत्र में हुई। 
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन सेवा अधिकारी पी चन्द्र मोदाक ने बताया कि नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल में हुई। चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा कपड़ा निर्माण उद्योग बांग्‍लादेश में है। इस देश में 40 लाख लोग इस उद्योग से जुड़े हुए है।
 
कंपनी ने कहा कि संयंत्र में कामकाज ठीक से चल रहा था और बॉयलर की हाल में सर्विस कराई गई थी। यह महज एक दुर्घटना है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माहिउद्दीन फारूकी ने बताया कि बॉयलर ठीक से चल रहा था। सर्विस के बाद कर्मचारी इसे फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान इसमे विस्फोट हो गया। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में एक कपड़ा कारखाना परिसर ढ़हने से 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि वर्ष 2012 में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से 112 श्रमिकों की मौत हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »