26 Apr 2024, 21:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क: अस्पताल में डॉक्टर ने की गोलीबारी- एक की मौत, 6 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 10:48AM | Updated Date: Jul 1 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक अस्पातल में उस समय अफरा तफरी जब एक डॉक्टर ने वहां गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक फिजिशियन की मौत हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना न्यूयॉर्क के एक अस्पताल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क के ब्रॉक्स लेबानन अस्पताल की 16वीं मंजिल पर यह गोलीबारी हुई। 
 
कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के ही एक डॉक्टर ने गोली चलाई है, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने हमलावर डॉक्टर का शव बरामद कर लिया है। हमलावर की पहचान हेनरी बेलो को रूप में की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »