27 Apr 2024, 03:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप से मिले मोदी- मेलानिया को गिफ्ट किए शॉल, शहद और ब्रेसलेट, पढ़ें ये खास बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 10:35AM | Updated Date: Jun 28 2017 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार रात 1.10 बजे पर अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ने उनका स्वागत किया। डोनाल्ड और मेलानिया ने हाथ मिलाकर मोदी का अभिवादन किया। इसके बाद ट्रंप और मोदी व्हाइट हाउस के अंदर गए, जहां पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरा नहीं, सवा अरब भारतीयों का सम्मान है। 
 
दोनों विश्व नेताओं ने खुशनुमा माहौल में वन-टू-वन मीटिंग की। गौरतलब है कि अमेरिका ने मोदी के दौरे को खास बनाने की तैयारी की है। मोदी के लिए हर जगह रेड कारपेट वेलकम बिछाया गया है।
 
मेलानिया को गिफ्ट किया शॉल, शहद और ब्रेसलेट
मुलाकात के दौरान मोदी ने मेलानिया ट्रंप को कश्मीर का हाथ से बना शॉल गिफ्ट किया। मोदी ने शॉल के अलावा हिमाचल की कांगड़ा घाटी के कारीगरों के हाथों बनाया सिल्वर ब्रेसलेट भी दिया। इसके अलावा चाय और शहद भी गिफ्ट किया।
 
ट्रंप ने किया मोदी का धन्‍यवाद 
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मोदी से कहा कि आप ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ा काम किया है। आप कई तरीकों से बढ़िया काम कर रहे हैं। मैं इसके लिए आपको धन्यवाद देना चाहूंगा। 
 
मैटिस और टिलरसन भी मिले
अमेरिकी रक्षा मंत्री जैम्स मैटिस और विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने भी सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने द्विपीक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।
 
मोदी की खातिर ट्रंप ने सीखी हिंदी
ट्रंप ने हिंदी में मोदी का स्वागत करके सबका दिल जीत लिया। मुलाकात के वक्त ट्रंप हिंदी में बोले, ‘ट्रंप सरकार मोदी सरकार का स्वागत करती है..!’ इससे पहले शिकागो के उद्यमी शलभ कुमार ने कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए हिंदी शब्द सीख रहे हैं। 
 
मोदी ने व्हाइट हाउस से कही ये 10 बातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी के प्रति आभार जताया। मोदी ने कहा- मेरा स्वागत भारत के 125 करोड़ नागरिकों का स्वागत है। मैं इसके लिए राष्ट्रपति और प्रथम अमेरिकी महिला के प्रति दिल से आभार जताता हूं। 
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप भारत की प्रगति और आर्थिक तरक्की पर ध्यान देते रहे हैं। उन्होंने याद किया कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले 2014 में भारत की यात्रा की थी और अच्छी टिप्पणियां की थीं। 
- मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंध 'आकाट्य तर्क' पर आधारित हैं। आतंकवाद, कट्टरपंथी विचारधारा और गैर पारंपरिक खतरों से दुनिया की रक्षा करने में दोनों देशों का प्रभावी हित है। 
- मेरा अमेरिकी दौरा भारत और अमेरिका के रिश्ते में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह बातचीत हर पहलू पर काफी महत्वपूर्ण है। 
- भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा पर हमारा ध्यान है। 
- अफगानिस्तान में अस्थिरता बढ़ना हमारे लिए चिंता की बात है। भारत और अमेरिका दोनों देश इस पर गहन परामर्श, बात और साझेदारी कर रहे हैं। 
- सुरक्षा चुनौतियां, सुरक्षा बढ़ाना और रक्षा साझेदारी को हम महत्व दे रहे हैं। 
- ट्रेड, कॉमर्स और इनवेस्टमेंट महत्वपूर्ण प्वाइंट हैं। टेक्नॉलजी, नवोन्मेष, इकॉनमी ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें ध्यान देना है। 
- हम अमेरिका को हमारे प्रमुख कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भागीदार मानते हैं। 
- समुद्री व्यापार और सहयोग के लिए हम साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »