26 Apr 2024, 15:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में बोले मोदी- भारतीयों की रात को दो बजे भी मदद करती हैं सुषमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 12:44PM | Updated Date: Jun 26 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में बसे भारतीयों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि सुषमा स्वराज के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय ने तीन साल में 80 हजार लोगों को राहत पहुंचाई है। वह रात दो बजे भी भारतीयों की मदद करती हैं।

पीएम मोदी ने तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके मंत्रालय ने सुशासन देने के लिए तथा दुनिया के किसी भी कोने में परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की मिसाल कायम की है। 

मोदी ने कहा, दुनिया के किसी भी कोने में मुश्किल में फंसा कोई भारतीय अगर विदेश मंत्रालय को ट्वीट करता है, तो सुषमा स्वराज 15 मिनट के भीतर उसे जवाब देती हैं, फिर चाहे रात के दो ही क्यों न बजे हों। सरकार तुरंत कदम उठाती है और परिणाम सामने आते हैं। यह सुशासन है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में भारत के विदेश मंत्रालय ने मानवीय कूटनीति में नई उंचाइयां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में 80 हजार से ज्यादा भारतीय किसी न किसी मुश्किल का सामना कर रहे थे लेकिन भारत सरकार उन्हें सुरक्षित भारत लेकर आने में सफल रही।

उन्होंने उस भारतीय युवती उज्मा अहमद के मामले का भी जिक्र किया, जिसका दावा था कि उसे बंदूक के डर से एक पाकिस्तानी पुरष से शादी करनी पड़ी थी। मोदी ने कहा, भारत की एक बेटी, जो पाकिस्तान में मुश्किल में फंस गई थी..वह भारतीय उच्चायोग के प्रयासों से भारत लौटी। इसका श्रेय सुषमा जी को जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »