26 Apr 2024, 23:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश: बारिश के बाद भूस्खलन से 5 जवानों समेत 100 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 11:05AM | Updated Date: Jun 14 2017 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश में तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद हुए भूस्खलन से सेना के पांच जवानों समेत 100 लोगों की मौत हो गई है। रंगामति जिले में सबसे ज्यादा 60 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं। चटगांव में 23 और बंदरबाड़ में छह लोगों की मौत हुई है। राजधानी ढाका और चटगांव में भी बाढ़ आ गई है। पुलिस ने पहाड़ों के करीब झुग्गियों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का आदेश दिया है। सेना के अनुसार रंगामति में भूस्खलन से बंद हुई सड़क को खोलने की कोशिश कर रहे पांच जवान चट्टान खिसकने से मारे गए। वहीं  प्रशासन का कहना है कि आपदा प्रबंधन कार्यकर्ता चटगांव हिल्स के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच गए हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। यहां टेलीफोन और ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप पड़ गई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »