08 May 2024, 06:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में बम विस्‍फोट - 10 लोगों की मौत, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 6:00PM | Updated Date: May 30 2017 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इराक। इराक की राजधानी बगदाद में बम विस्‍फोट से 10 लोगो की मौत और 22 अन्‍य लोग घायल हो गए। यह घटना एक आईसक्रीम की दुकान के बाहर खड़ी कार में बम धमाके से हुई। इराकी अधिकारियों का कहना है पार्किंग में खड़ी एक कार में विस्‍फोट हुआ। इस्‍लामिक स्‍टेट आंतकी समूह ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। 
 
सोशल मीडिया पर इस विस्‍फोट की विडियो भी वायरल हुआ है। इस विडियो में सड़को पर अफरा तफरी साफ नजर आ रही है और कई घायल भी सड़को पर नजर आए। यह हमला रमजान के पाक म‍हीने में किया गया। इस दौरान पहले भी इराक में अक्सर कई हिंसक गतिविधियां होती रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »