26 Apr 2024, 06:43:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर व्यक्ति की पत्थरों से मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 4:04PM | Updated Date: May 26 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में औरंगजेब (43) नामक एक व्यक्ति की पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई। इसे झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला बताया गया है। यह घटना तक्षशिला के घौरगुश्ती इलाके की है। जानकारी के अनुसार एक पुल के नीचे एक शव पाया गया था, जिसके बारे में वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। बाद में शव की पहचान औरंगजेब के रूप में हुई है। वह गाजी इलाके के मियां डेहरी गांव का रहने वाला है। मौके से एकत्र सबूत से लगता है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »