26 Apr 2024, 20:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओबामा की लव लाइफ - तीन गोरी युवतियां थीं प्यार में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2017 12:30PM | Updated Date: May 4 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। मिशेल से शादी करने से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कई महिलाओं से प्रेम संबंध रह चुके थे। इनमें आॅस्ट्रेलिया में जन्मी जेनवेव कुक और प्रोफेसर शेला मियोशी जैगर के अलावा सुनहरे बालों वाली एलेक्स मैकनियर शामिल थीं। पुलिट्जर पुरस्कार विजेता और लेखक डेविड जे. गैरो ने अपनी किताब ‘राइजिंग स्टार’ में ओबामा के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को उजागर किया है। 

कॉलेज के दिनों की वो ब्लांड गर्ल
गैरो ने अपनी किताब में बताया है कि लॉस एंजिलिस के आॅक्सीडेंटल कॉलेज में पढ़ते समय ओबामा की जिंदगी में एक ब्लांड (नीली आंखों और सुनहरे वालों वाली श्वेत युवती) लड़की एलेक्स मैकनियर आई। कॉलेज के सभी लड़के खूबसूरत एलेक्स से दोस्ती गांठना चाहते थे, लेकिन यह बराक ही थे जिसे उसने अपना बॉयफ्रेंड बनाया। यह रिश्ता हालांकि दोस्ती के स्तर पर ही खत्म हो गया क्योंकि ओबामा आॅक्सीडेंटल कॉलेज छोड़कर कोलंबिया पढ़ने चले गए।

22 साल के ओबामा का दिल जेनवेव पर आया 
साल 1983 में 22 वर्षीय बराक ओबामा की जिंदगी में 25 वर्षीय जेनवेव कुक का आगमन हुआ। उस समय कुक अपनी मां और सौतेले पिता के साथ न्यू यॉर्क के पार्क एवेन्यू स्थित एक घर में रहती थी। दोनों के बीच दैहिक स्तर पर प्रेम था और इन्हीं गहरे संबंधों को लेकर कुक ने एक कविता भी लिखी थी। ‘राइजिंग स्टार’ में बताया गया है कि दोनों कोकीन का भरपूर नशा करते थे। हालांकि कालांतर में ओबामा ने स्वीकारा भी था कि छात्र जीवन में वह कोकीन का नशा कर चुके हैं। करीब डेढ़ साल तक चले रिश्ते के बाद यह जोड़ा साल 1985 में अलग हो गया। 
 
शादी तक पहुंचा शेला से रिश्ता 
मिशेल से मुलाकात होने से कुछ साल पहले ओबामा शिकागो में रहने वाली युवती शेला मियोशी जैगर (23) से प्यार करते थे। दोनों एक साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहे। उनका रिश्ता शादी के प्रस्ताव तक भी पहुंचा था। ओबामा और शेला एक-दूसरे के माता-पिता से भी मिले, लेकिन शेला की मां का मानना था कि वह अभी शादी के लिहाज से काफी छोटी है। नतीजा यह हुआ कि दोनों की शादी नहीं हो सकी। 
 
सियासी महत्वाकांक्षा के चलते टूट गया रिश्ता
शेला के मुताबिक रिश्ता टूटने की वजह ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा थी। गैरो के शोध के अनुसार उस समय अफ्रीकी-अमेरिकी नेता अपनी श्वेत पत्नियों को राजनीति की राह में रोड़ा मानते थे। ओबामा भी शेला को कभी अपने समुदाय के लोगों के बीच लेकर नहीं जाते थे। ओबामा बाद में हावर्ड लॉ स्कूल चले गए और शेला दक्षिण कोरिया पर शोध करने के लिए सोल चली गर्इं।
 
मिशेल से मिलने के बाद भी कायम रहा संबंध
1990-91 में शेला वापस अमेरिका लौट आई और हावर्ड में पढ़ाने लगीं। इस दौरान ओबामा और शेला का मिलना-जुलना एक बार फिर शुरू हुआ। हालांकि इस वक्त तक ओबामा की मुलाकात मिशेल से भी हो चुकी थी। शेला पेशे से एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने दर्शनशास्त्र में पीएचडी की है और इस समय ओहियो में ओबर्लिन कॉलेज में पढ़ाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »