27 Apr 2024, 09:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन: वीजा उल्लंघन करने के आरोप में 38 भारतीय गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 11:10AM | Updated Date: Apr 24 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के आव्रजन अधिकारियों ने वीजा उल्लंघन के मामले में नौ महिलाओं समेत 38 भारतीयों को हिरासत में लिया है। इन लोगों को लिसेस्टर में दो कपड़ा बनाने वाली कंपनियों में छापे के दौरान गैरकानूनी रूप से काम करते हुए पाया गया है। बताया गया है कि इनके पास वैध वीजा भी नहीं था। यूके होम आॅफिस इमिग्रेशन एन्फोर्समेंट टीम ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड क्षेत्र स्थित एके क्लोदिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटेड में छापेमारी की थी। इस दौरान एक अफगान व्यक्ति समेत 38 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 31 लोगों की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी, जबकि सात व्यक्तियों ने गैरकानूनी रूप से देश में प्रवेश किया था और उनमें से एक वीजा शर्तों का उल्लंघन कर काम करते हुए पाया गया। दोनों कंपनियों पर प्रत्येक गैरकानूनी कामगार के लिए 20000 पाउंड का जुमार्ना लगाया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »