26 Apr 2024, 14:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आर्मी बेस कैम्प पर हमला, 140 की मौत, मोदी ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 9:49AM | Updated Date: Apr 22 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजार-ए-शरीफ। उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में करीब 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई सूत्र इस संख्या को 100 के करीब बता रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस हमले में आठ सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं। 
 
मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वाजिरी ने कहा कि हमलावरों ने अफगान सेना की वर्दी पहनी थी। उन्होंने बाल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ के बाहरी इलाके में स्थित आर्मी बेस कैम्प पर हमला किया।
 
उन्होंने कहा कि एक हमलावर लगातार गोलीबारी करता रहा, जबकि दूसरे को मार गिराया गया। तीसरे हमलावर को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं है कि वहां कितने हमलावर थे।
 
प्रांत के स्थानीय पुलिस कमांडर जनरल मोहम्मद कटवाजी ने कहा कि एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »