27 Apr 2024, 02:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी के साथ ली थी सेल्फी और ऑस्ट्रेलिया जाते ही दिया झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 2:37PM | Updated Date: Apr 18 2017 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिये 95,000 से अधिक अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वीजा कार्यक्रम को आज समाप्त कर दिया। इन कर्मचारियों में ज्यादातर भारतीय हैं। इस कार्यक्रम को 457 वीजा के नाम से जाना जाता है। इसके तहत कंपनियों को उन क्षेत्रों में चार साल तक विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति थी जहां कुशल ऑस्ट्रेलियाई कामगारो की कमी है। प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने कहा ‘‘हम आव्रजन देश हैं लेकिन.. ऑस्ट्रेलियाई कामगारों को अपने देश में रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसीलिए हम 457 वीजा समाप्त कर रहे हैं। इस वीजा के जरिये अस्थायी तौर पर विदेशी कर्मचारी हमारे देश में आते हैं।’’ यह वीजा रखने वालों में ज्यादातर भारत के हैं। उसके बाद ब्रिटेन और चीन का स्थान है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 457 वीजा को रोजगार का पासपोर्ट होने की अब अनुमति नहीं देंगे और ये रोजगार आस्ट्रेलियाई के लिये होने चाहिए।’’ एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर की स्थिति के अनुसर आस्ट्रेलिया में 95,757 कर्मचारी 457 वीजा कार्यक्रम के तहत काम कर रहे थे। अब इस कार्यक्रम की जगह दूसरा वीजा कार्यक्रम लाया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »