26 Apr 2024, 17:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने स्टीव बैनन को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 5:18PM | Updated Date: Apr 6 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से वरिष्ठ रणनीतिकार स्टीव बैनन को हटा दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में बैनन को हटाए जाने की पुष्टि की गई है।
 
स्टीव बैनन की नियुक्ति पर खुफिया एंजेसियों से जुड़े लोगों ने इस परिषद के राजनीतिकरण का डर जताया था। बता दें कि, अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राष्ट्रपति को राष्ट्रीय और विदेशी मामलों पर सलाह देने का काम करती है।
 
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन पर नजर रखने के लिए ही राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में बैनन को जगह दी गई थी। उन्होंने कहा कि फ्लिन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से हटाए जाने के बाद से बैनन की यहां कोई जरूरत नहीं थी।
 
फ्लिन को रूस के राजदूत के साथ संबंधों के आरोप में 13 फरवरी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था।
 
बैनन की आलोचना करने वालों का कहना है कि विदेशी मामलों की जानकारी नहीं होने के बावजूद निर्णय लेने में उन्हें अधिक महत्व दिया जाता था। बैनन राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रम्प के प्रचार प्रमुख थे। ट्रम्प प्रशासन में शामिल होने से पहले बैनन ब्रेइबार्ट न्यूज वेबसाइट के प्रमुख थे।
            
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »