27 Apr 2024, 02:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के पंसदीदा कैरी लाम को हॉंगकॉंग का नेता चुना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 4:04PM | Updated Date: Mar 26 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हॉंगकॉंग। चीन की पंसदीदा कैरी लाम को हॉंगकॉंग का नेता चुना गया। चीन के प्रति झुकाव रखने वाली समिति ने उनका चुनाव किया है हालांकि लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों को नकार दिया है।

देश में स्वतंत्र चुनाव की मांग के लिए ‘‘अम्ब्रैला मूवमेंट’’ रैलियों के विफल होने के बाद शीर्ष नेतृत्व के लिए पहली बार चुनाव मुख्य कार्यकारी लीयुंग चुंग यिंग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हुआ है। 
 
लीयुंग के विरोधी उन्हें चीन के हाथों की कठपुतली मानते हैं जुलाई में वह पद से हट जाएंगे। हॉंगकॉंग एक अर्ध स्वायत्त क्षेत्र है जिस पर ब्रिटेन द्वारा 1997 में चीन को वापस लौटाए जाने के बाद ‘‘एक देश दो सिस्टम’’ समझौते के अंर्तगत शासन होता है। लेकिन 20 वर्ष के बाद वहां इस बात पर घोर चिंता जताई जाती रही है कि चीन हॉंगकॉंग की रक्षा के लिए हुए समझौते का पालन नहीं कर रहा है।
 
कुल 1194 सदस्यीय इस चुनाव समिति में से तीन चौथाई लोग चीन से हैं। विद्रोही लेजिस्लेटर नाथन लॉ ने एएफपी से कहा,‘‘ यह अभी भी चीन सरकार का ही चुनाव है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »