26 Apr 2024, 21:00:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गर्भवती गाय 40 फुट की उंचाई से गिरने के बाद चमत्कारिक रूप से बची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 10:28PM | Updated Date: Mar 20 2017 10:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में 40 फुट उंचे पहाड़ी क्षेत्र से नीचे नदी में गिरने के बाद एक गर्भवती गाय बाल बाल बच गई। नीचे गिरने के बाद व्हाइट पार्क दुर्लभ प्रजाति की गाय तैरकर एक दूरदराज के एक द्वीप पर पहुंच गई। बीबीसी ने अपनी खबर में बताया कि गाय को नौ घंटे के अभियान के बाद रविवार को शाम दोबारा पहाड़ पर पहुंचाया गया।

गाय पूरी रात द्वीप पर रही। कॉर्नवेल अग्निशमन एवं बचाव सेवा ने कहा तमाम कठिनाइयों के बावजूद उसे वापस ले आया गया और उसने दोबारा खेतों में चरना शुरू कर दिया। शनिवार की दोपहर को शुरू हुआ बचाव अभियान तेज लहरों और अंधेरा होने के बाद रोक दिया गया था और कल सुबह दोबारा शुरू किया गया। अग्निशमन सेवा ने बताया कि गाय को पशु चिकित्सक और एक किसान की देखभाल में रखा गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »