26 Apr 2024, 17:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जब PM नवाज शरीफ के सामने गूंजा गायत्री मंत्र, देखें VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 8:21PM | Updated Date: Mar 17 2017 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान इस्लाम प्रधान देश है और यहां आमतौर पर हिंदुओं पर अत्याचार और दमन की तमाम खबरें आती रहती हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जो पाकिस्तान में कम ही देखने को मिलता है। 

 
पाकिस्तान से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। दरअसल ये वीडियो कराची में होली के मौके पर आयोजित एक समारोह का है। जहां नवाज शरीफ बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। 
 
इस दौरान गायिका नरोदा मालिनी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस कार्यक्रम में शरीफ ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘हैप्पी होली’ कहकर की। नवाज शरीफ ने गायत्री मंत्र का पाठ खत्म होने के बाद तालियां बजाकर युवती की हौसलाअफजाई करते दिखे। 
 
नवाज शरीफ ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा, बतौर प्रधानमंत्री सभी धर्मों के लोगों की सेवा करना मेरा फर्ज है। अल्लाह किसी शासक से ये नहीं पूछेगा कि उसने किसी एक मजहब के लोगों के लिए क्या किया? वो मुझ जैसे लोगों से पूछेगा कि उसकी कायनात को हमने कैसे बेहतर बनाया?
 
पाकिस्तान इसलिए नहीं बनाया गया था कि एक धर्म बाकी दूसरे धर्मों पर हावी हो। धर्म किसी से भी जबर्दस्ती नहीं करता और इस्लाम में जबरन धर्मांतरण अपराध है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »