26 Apr 2024, 12:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युवती ने हाथ-पैर बांधकर दो बार किया युवक का रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 11:56AM | Updated Date: Mar 10 2017 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की न्यूकासल क्राउन कोर्ट में बीते मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान कैटी ब्रेनन (26) को पेश किया गया। केटी पर आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर एक युवक का दो बार रेप किया। पीड़ित युवक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। युवक ने आरोप लगाया कि जनवरी महीने में कैटी ने उस पर हमला किया।
 
इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसका दो बार रेप किया। पीड़ित युवक का यह भी कहना था कि कैटी ने रेप से पहले शराब भी पी थी। इतना ही नहीं रेप के बाद कैटी ने युवक को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। मामले की सुनवाई अब 25 सितंबर को होगी। कैटी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि उसे सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »