26 Apr 2024, 06:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत पर आतंकी साजिश रचने वाले को US में 15 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 3:03PM | Updated Date: Mar 8 2017 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बलविंदर सिंह नाम के 42 वर्षीय भारतीय को आतंकी साजिश करने के जुर्म में 15 साल की सजा सुनाई गई है। उसे भारत में आतंकी साजिश करने का दोषी करार दिया गया है। बलविंदर खालिस्तान आतंकियों से जुड़ा था। वह एक भारतीय अफसर की हत्या में भी शामिल था। 
 
बलविंदर सिंह ने पिछले साल नवंबर में अपना जुर्म कुबूल किया था। रेनो के एक जज ने 42 वर्षीय बलविंदर को आतंकवादियों को सहायता और संसाधन प्रदान करने के मामले में 180 महीने की जेल की सजा सुनाई।
 
सरकारी वकील ने कहा- बलविंदर सिंह दो आतंकवादी गुटों का सदस्य था। उसने भारत को डराने वाले लोगों का और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों का साथ दिया था। उन्होंने कहा- अमेरिका और विदेशी सहयोगियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आतंकी गतिविधियों से रक्षा के लिए मिलकर काम करने का नतीजा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »