27 Apr 2024, 02:27:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डॉक्टरों के कपड़ों में अस्पताल में घुसे आतंकी, की अंधाधुंध फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 12:30PM | Updated Date: Mar 8 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठी है। बुधवार को काबुल के सबसे बड़े मिलिट्री अस्पताल में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार सरदार दाउद खान अस्पताल खान अस्पताल पर आतंकी हमला किया गया है। गौरतलब है 400 बेड वाला यह अस्पताल अमेरिकी दूतावास के नजदीक है। 

पुलिस ने अस्पताल के नजदीक का एरिया सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि 3 से 5 हथियारबंद हमलावर डॉक्टर के कपड़ों में अस्पताल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसमें अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलावरों के अभी भी अस्पताल में मौजूद होने की खबरे है। इस हमले में 13 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »