26 Apr 2024, 09:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ISIS ने दी चीन में "खून की नदियां" बहाने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 11:29PM | Updated Date: Mar 3 2017 11:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े चीन के उइगर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आतंकी अब घर लौटकर 'खून की नदियां' बहाना चाहते हैं। यह बात जिहादियों पर नजर रखने वाली एक फर्म ने कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहली बार इस्लामिक स्टेट ने चीन को खुली धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट ने सोमवार को पश्चिमी इराक में एक आधे घंटे का विडियो जारी किया, जिसमें चीन के अल्पसंख्यक उइगर समुदाय के आतंकियों को दिखाया गया है।

ISIS ने उठाया विद्रोह का फायदा-माना जा रहा है कि आतंकी संगठन ISIS ने भी उइगर मुसलमानों के इसी असंतोष का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में उइगर मुसलमानों को अपने साथ मिला लिया है। अब यही उइगर मुस्लिम चीन के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे हैं। इससे चीन की मुश्किले काफी बढ़ गई हैं। बता दें कि चीन का शिनजियांग प्रांत प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इलाका है। लेकिन यहां आतंकवाद के कारण चीन इसका दोहन नहीं कर पा रहा है। वहीं ISIS के चीन के खिलाफ हल्ला बोलने से चीन की परेशानी को बढ़ाया ही है।

चीन ने किया सैन्य अभ्यास-जहां एक तरफ ISIS ने चीन में खून की नदियां बहाने की धमकी दी है, वहीं दूसरी तरफ चीन भी लगता है इसके लिए कमर कस रहा है। हाल ही में चीनी सैना के 10 हजार जवानों ने शिनजियांग में सैन्य अभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास में बड़ी संख्या में हथियारबंद सैन्य जवान, बख्तरबंद गाड़ियां व हेलीकॉप्टर शामिल किए गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »