26 Apr 2024, 11:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US की 2 मस्जिदों में मिले खत, मुस्लिमों को दी कत्ल की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 11:41PM | Updated Date: Mar 2 2017 11:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एनापोलिस। अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में दो मस्जिदों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिनमें मुस्लिमों के कत्लेआम की बात की गई है। काउंसिल आॅन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के अनुसार इस्लामिक एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष को सोमवार को एक पत्र मिला, जिसमें यह धमकी दी गई थी।
 
इस सिलसिले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नफरत फैलाने वाले अपराध के तौर पर की जा रही है। मस्जिद के लोग अभी तक इस बात से नहीं उबर सके हैं कि उनके मेल बॉक्स में इस तरह की धमकी भरा पत्र आया है। 
 
सोसाइटी के ट्रस्टी तैयब मोहिउद्दीन ने कहा कि यह दुखद है, लेकिन हम सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते। मैं नहीं जानता कि उनके दिमाग में क्या है। समाचार पत्र ह्यन्यू यॉर्क डेली न्यूजह्ण की एक रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार का एक अन्य पत्र कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य मुस्लिम सामुदायिक केंद्र को भी मिला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »