26 Apr 2024, 19:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक के बदले सुर- अब हाफिज को बताया समाज के लिए खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 10:45AM | Updated Date: Feb 21 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जमात-उद-दावा चीफ आतंकी हाफिज सईद को आतंकियों की सूची में डालने के बाद अब अचानक पाकिस्तान को वह समाज के लिए खतरा भी दिखने लगा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाफिज सईद को हिरासत में लिए जाने के फैसले का बचाव करते हुए यह बयान दिया है। 

म्यूनिख में सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने हाफिज सईद को समाज के लिए खतरा बताया। इससे पहले पाकिस्तान हाफिज सईद के मामले पर टालमटोल की नीति अपनाता रहा है, लेकिन भारत के कड़े रुख और अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीतियों के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ा है।
 
मुंबई हमले को लेकर भारत ने कई बार हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान को सबूत सौंपे हैं। लेकिन हर बार वो भारत की कोशिशों को नजरअंदाज करता रहा। लेकिन इस बार खुद पाकिस्तान ने माना है कि हाफिज सईद समाज के लिए खतरा है। ये बात खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कही है।
 
30 जनवरी से हिरासत में है लश्कर का सरगना...
इसी कड़ी में 30 जनवरी को पाकिस्तान में सईद को हिरासत में लिया गया था। पाक एजेंसियों ने हाफिज को आतंकरोधी कानून की अनुसूची-4 के तहत हिरासत में लिया। ख्वाजा आसिफ ने इस पर कहा था कि देश के हित में ये फैसला लिया गया। आतंकवाद को लेकर भी म्यूनिख में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के सुर बदले दिखे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को धर्म से जोड़ना गलत है। आतंकवादी किसी धर्म के नहीं, बल्कि सिर्फ आतंकवादी होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »