26 Apr 2024, 08:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अजहर पर बैन लगवाना है तो भारत पुख्ता सबूत दे: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2017 10:20AM | Updated Date: Feb 18 2017 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। भारत और चीन के बीच अगले हफ्ते होने वाली रणनीतिक वार्ता के पहले चीन ने कहा है कि भारत अगर आतंकी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के जरिए दुनियाभर में बैन लगवाना चाहता है तो उसे पुख्ता सबूत देना होंगे।
 
दोनों देशों के बीच बातचीत 22 फरवरी को बीजिंग में होगी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन अजहर के मसले पर भारत का सपोर्ट कर सकता है, लेकिन इसके लिए पुख्ता सबूत जरूरी हैं। हम अपने सिद्धांतों के आधार पर अगला कदम उठाएंगे। 
 
एनएसजी मेंबरशिप पर भी अडंगा
भारत की एनएसजी मेंबरशिप का विरोध करने के सवाल पर शुआंग ने कहा कि हमने कई बार कहा है कि इसके पीछे कई वजह हैं। भारत को एनपीटी पर साइन करना होंगे। इसके बाद बात आगे बढ़ेगी। अगर बिना एनपीटी के भारत दावा करता है तो दूसरे देश भी यही चाहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »