26 Apr 2024, 17:58:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में गलत लोगों को घुसने नहीं देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 12:52PM | Updated Date: Feb 14 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाॅशिंगटन। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनॉल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि वे गलत लोगों को अमेरिका में नहीं घुसने देंगे। ऐसे में उन्होंने बाहरी लोगो के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले में अब तक 680 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ट्रंप ने कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि गलत लोगों को अमेरिका की धरती में घुसने नहीं दिया जाएगा। 

ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जरुरी है। ट्रंप ने कहा कि वह अपना चुनावी वादा निभा रहे हैं और अमेरिकी लोग इस अभियान से खुश हैं। ट्रंप का कहना है कि जो अपराधी हैं उन्हें ही गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के लोग इस अभियान से खुश हैं। ट्रंप ने कहा कि वे अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं। 
 
ट्रंप ने कहा - हम एक बड़ा और खूबसूरत दरवाजा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि लोग इसके अंदर आएं, हमारे देश में आए, लेकिन हम किसी भी कीमत पर गलत लोगों को अंदर आने नहीं देंगे। कम से कम मैं इस प्रशासन के दौरान ऐसा नहीं होने दूंगा। हमारे देश के लोग भी यही चाहते हैं। उन्होंने कहा - हमारे इस रुख की चौतरफा सराहना की जा रही है। ट्रंप ने साफ किया कि वह अमेरका को सुरक्षित रखने के लिए कोई भी सख्ती लागू कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »