27 Apr 2024, 10:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेता बनने की तैयारी में हाफिज, पार्टी बनाने के लिए EC से संपर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 11:33PM | Updated Date: Feb 13 2017 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नजरबंद जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद अब राजानीतिक पार्टी बनाने की फिराक में है। पाक मीडिया के अनुसार नई पार्टी बनाने के लिए हाफिज पाक चुनाव आयोग के संपर्क में भी है।
 
दरअसल आतंकी संगठन जमात-उद-दावा ने अब अपना नाम बदलकर 'तहरीक आजादी जम्मू एंड कश्मीर' कर दिया है। खबर है कि हाफिज सईद इसी संगठन को चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन करवाकर पाकिस्तान में चुनाव लड़ सकता है। 
 
गौरतलब हो कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ने के बीच हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को लाहौर में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत नजरबंद कर दिया गया है। 
 
कौन है हाफिज सईद?
हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। अमेरिका ने हाफिज पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »