26 Apr 2024, 23:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान की सुरक्षा को लेकर अमेरिका प्रतिबद्ध : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 3:41PM | Updated Date: Feb 12 2017 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूपिटर। अमेरिका ने कहा है कि वह जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लगभग चार घंटे वक्त गुजारा और इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। गोल्फ क्लब में दोनों नेता हल्के फुल्के अंदाज में दिखे।

ट्रंप ने इस दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बहुत गहरी है। यह प्रशासन इस संबंध को और मजबूत करने को प्रतिबद्ध है। उनके व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों को लाभ होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की सुरक्षा और व्यापार को लेकर रुख के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव है। गोल्फ क्लब में समय गुजारने के बाद दोनों नेता निजी भोज के लिये रवाना हो गए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »