26 Apr 2024, 15:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड: सैकड़ों व्हेल मछलियों की लाशों से पटा बीच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 11:11AM | Updated Date: Feb 11 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में साउथ आईलैंड टापू के फेयरवेल स्पिट तट पर गुरुवार रात 400 से भी ज्यादा व्हेल चली आईं। इनमें से लगभग 300 की मौत हो चुकी है। बाकी व्हेलों को बचाने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग और बचावकर्मी प्रयास कर रहे हैं।
 
इस इलाके में पहले भी व्हेलों के भटककर मारे जाने की घटनाएं होती रही हैं, मगर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में व्हेलों की मौत हुई है। साल 2015 की फरवरी में भी ऐसा हुआ था, जब 200 व्हेल मछलियां भटक गई थीं। उनमें लगभग आधी मारी गईं।
 
कारण पता नहीं
वैज्ञानिक अब तक नहीं समझ पाए हैं कि ये व्हेल क्यों तट पर आ जाती हैं मगर समझा जाता है कि ऐसा उनके बीमार या घायल होने के कारण हो जाता होगा।
 
कई बार ऐसा होता है कि कोई एक व्हेल किनारे पर चली आती है, और फिर तकलीफ में दूसरी व्हेलों के पास संकेत भेजती है, इसे पाकर दूसरी व्हेल मछलियां भी आने लगती हैं और ऐसे में वो भी फंसती जाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »