26 Apr 2024, 18:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्‍या कब्र से मिले अवशेष टेक्सास कॉलेज की लापता छात्रा के, जाने अभी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 3:03PM | Updated Date: Feb 7 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्पाइन। जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि वेस्ट टेक्सास की उथली कब्र से पिछले हफ्ते मिले मानव अवशेष लापता कॉलेज छात्रा के हैं। ब्रूस्टर काउंटी शेरिफ रॉनी डाडसन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दंत रिकॉर्ड से 22 वर्षीय जुजु वर्क की पहचान करने में मदद मिली है जो सुल रोजÞ स्टेट विश्वविद्यालय की छात्रा थी।

जुजु 12 अक्‍टूबर से लापता थी। वह लापता होने से एक रात पहले अपने प्रेमी रोबर्ट फैबियन के साथ फिल्म देखने गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उन दोनों को उस रात किसी बात पर बहस करते सुना था। डाडसन ने कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 26 वर्षीय फैबियन को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अन्य आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »