27 Apr 2024, 06:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में मसाज पार्लर में भीषण आग में 18 की मौत, दो जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 9:38PM | Updated Date: Feb 5 2017 9:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पैर की मालिश करने वाले एक पार्लर में लगी भीषण आग से 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क की खबर के मुताबिक तियानताई काउंटी के पार्लर में लगी इस आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जूक्सीटैंग पार्लर की खिड़कियों से कर्मचारियों को कूदते हुए देखा गया। मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंच गयीं हालांकि आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »