08 May 2024, 21:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प की नीति के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 9:53PM | Updated Date: Feb 4 2017 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों और शरणार्थियों पर देश में प्रवेश करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाये जाने के विरोध में लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास  के बाहर कई हजार लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ट्रम्प की विदेश नीति और हालिया प्रतिबंध की घटनाओं पर काले बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे थे

जिस पर 'नो टू ट्रम्प' और 'नो टू वार' लिखा हुआ था। ट्रम्प ने एक हफ्ते पहले ही सीरिया और छह अन्य मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों और शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किये थे। इससे पहले शुक्रवार को, सिएटल के जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिबंध पर अस्थाई रोक लगा दी थी। इसके बाद भी ब्रिटेन के कई लोग इन उपायों से नाराज हैं और इसे पक्षपात के रूप में देख रहे हैं।     

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »