26 Apr 2024, 09:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

छह माह में म्यांमार से 92 हजार लोग विस्थापित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2017 11:04AM | Updated Date: Feb 3 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में पुलिस चौकियों पर हुए हमलों के खिलाफ कार्रवाई के कारण अब तक म्यांमार के उत्तर में स्थित राज्य राखिन से 92 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल संरा के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के हवाले से पत्रकारों से कहा कि अक्टूबर में पुलिस चौकियों पर हुए हमले के बाद से 92 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापित लोगों में से करीब 69 हजार लोग बंगलादेश में प्रवेश किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि संरा का अनुमान है कि 23 हजार लोग अब भी मुंगडाव शहर के उत्तरी इलाके में है, जहां सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि राखिन में सहायता पहुंचाने वाले मानवाधिकार संगठनों को तीन महीने तक रुकावट के बाद म्यांमार की सरकार अब इन सहायताकर्मियों को आने की अनुमति दी है।
 
दुजारिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कर्मी को अब भी जबरदस्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।  राखिन के ज्यादातक गांवों में सरकारी कर्मचारियों की ओर से खाद्य सामाग्री समेत अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्लिनिक, पोषण केंद्रों को दोबारा खोला गया तथा कुछ लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। लोगों को अब भी स्वतंत्र रूप से घूमने में खतरा महसूस हो रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »