26 Apr 2024, 06:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब कुवैत ने लगाया पाकिस्तान समेत 5 मुस्लिम देशों पर बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2017 8:11PM | Updated Date: Feb 2 2017 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 7 मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब कुवैत ने सीरिया, इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इरान मूल के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवैत ने आतंकवाद को रोकने के मद्देनजर यह बड़ा फैसला लिया है।

कुवैत ने ईरान, ईराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सीरिया के नागरिकों को वीजा देने पर बैन लगा दिया है जिसकी वजह से यहां के नागरिकों को अब कुवैत में एंट्री नहीं मिल पायेगी। स्पूतनिक न्यूज की माने तो, उपरोक्त देशों से होने वाले पर्यटन, व्यापार और पर्यटक वीजा पर कुवैत में रोक लगा दिया गया है जिसका सीधा अर्थ यह है कि पाकिस्तान सहित ये सभी देश कुवैत में एंट्री नहीं कर सकते हैं।
 
अमेरिका में ट्रंप की नई प्रशासन द्वारा मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध लगाने से पहले कुवैत एकमात्र ऐसा देश है जिसने इनसे भी पहले सीरियाई नागरिकों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था। वर्ष 2011 में कुवैत ने सभी सीरियाई नागरिकों के वीजा को निरस्त करने का काम किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »