27 Apr 2024, 02:49:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया शांति वार्ता का अगला चरण 20 फरवरी को आयोजित होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 5:03PM | Updated Date: Feb 1 2017 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेशंस। सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र की अगुवायी में शांति वार्ता का अगला चरण 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी राजनयिकों ने संवाददाताओं को दी। पहले यह शांति वार्ता जेनेवा में 08 फरवरी को आयोजित होने वाली थी लेकिन रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने गत सप्ताह बताया था कि शांति वार्ता स्थगित कर दी गई है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र दूत स्टाफन डे मिसचुरा ने मंगलवार को कहा था

कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई वाली शांति वार्ता को गत सप्ताह अस्ताना में हुए विद्रोहियों और सीरियाई सरकार के बीच समझौते का फायदा उठाने के परिपेक्ष्य में रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा हम अस्ताना में किए गए समझौते को सच में लागू होते हुए देखना चाहते हैं। जैसा हम चाहते हैं अगर संघर्ष विराम सच में रूक गया तो शांति वार्ता मे हम किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पाऐंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »