27 Apr 2024, 06:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान का मिसाइल परीक्षण अस्वीकार्य : हेेली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 10:09AM | Updated Date: Feb 1 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की नवनियुक्त राजदूत निक्की हेेली ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिन पहले उसके द्वारा किया गया मिसाइल परीक्षण अस्वीकार्य है और अमेरिका इसे विश्व शक्तियों के साथ किए गए परमाणु समझौते का उल्लंघन मानता है।

ईरान पर सुरक्षा परिषद के विचार-विमर्श के बाद हैली ने पत्रकारों से कहा, मैं दुनिया भर के लोगों को बताउंगी की यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में आपको आगाह किया जाना चाहिए। 

हम इस मुद्दे पर आपके साथ खड़े नहीं है।वहीं ईरान ने इस मुद्दे के बचाव में कल कहा था कि वह बैलिस्टिक मिसाइल का प्रयोग दूसरे देश पर हमले के लिये नहीं करेगा।

यह मिसाइल कार्यक्रम विश्व शक्तियों के साथ किये गये परमाणु समझौते का उल्लंघन या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »