27 Apr 2024, 07:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप प्रशासन इस सप्ताह 872 शरणार्थियों को अमेरिका आने की इजाजत देगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 1:42PM | Updated Date: Jan 31 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार को अप्रवासी एवं शरणार्थियों को अमेरिका आने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के निर्णय के बावजूद अमेरिकी सरकार ने इस सप्ताह 872 शरणार्थियों को देश आने की इजाजत देने का फैसला किया है। गृहविभाग के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुये कहा कि इन शरणार्थियों को ट्रंप प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाने से पहले ही यहां आने की इजाजत दे दी गई थी।

ट्रंप के अप्रवासियों पर अस्थायी प्रतिबंध संबंधी कार्यकारी आदेश की चौतरफा आलोचना के बीच विदेश और होमलैंड सुरक्षा विभाग(डीएचसी) ने शरणार्थियों को यहां आने की इजाजत दी है। आलोचकों का मानना है कि इस संबंध में कुछ मामलों में एजेंसियों को स्पष्ट रूप से आदेश नहीं दिए गए थे। अधिकारियों ने बताया की जिन 872 शरणार्थियों को यहां आने की इजाजत दी गई है

उन्हें दो साल के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका आने की इजाजत दी गयी है जिनमें उन्हें कई साक्षात्कारों एवं पृष्ठभूमि जांच से गुजरना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने कुछ मुस्लिम बहुल वाले देशों से अमरीका में आने वाले शरणार्थियों और अप्रवासियों की संख्या सीमित करने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस आदेश के तहत आतंकवादी हमलों से बचने का हवाला देते हुए सीरिया और छह अन्य मुस्लिम बहुल देशों से आ रहे शरणार्थियों को देश में प्रवेश करने पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »