27 Apr 2024, 04:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में सऊदी युद्धपोत पर हमले में दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 9:44AM | Updated Date: Jan 31 2017 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। यमन के पूर्वी तट पर विद्रोही संगठन हौती  की ओर से आज सऊदी अरब के युद्धपोत पर किये गये हमले में चालक दल के दो सदस्य मारे गये और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सऊदी सरकारी समाचार समिति एसपीए ने दी। 
 
एसपीए के अनुसार, सऊदी अरब का एक युद्धपोत यहां होदिदा शहर के पश्चिमी समुद्री तट के पास गश्त लगा रहा था तभी हौती विद्रोहियों के तीन आत्मघाती नौकाओं ने पोत पर हमला कर दिया जिससे युद्धपोत में विस्फोट हो गया और चालक दल के दो सदस्य मारे गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »