02 May 2024, 03:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्हाइट हाउस एक सुंदर निवास, बेहद सहज है: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2017 5:30PM | Updated Date: Jan 26 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। ट्रंप टावर से निकल कर अपनी नई जिंदगी के आदी हो रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के फोन काफी पसंद आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने नए निवास को ‘सुंदर’ और ‘सहज’ बताया है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में व्हाइट हाउस में मौजूद फोन का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में इससे सुंदर फोन कभी इस्तेमाल नहीं किए। विश्व की सबसे सुरक्षित प्रणाली। मानों शब्द हवाओं में बिखर जाते हों।

रिपोर्ट के अनुसार अपने चुनावी अभियान के दौरान दूरस्थ इलाकों से लौटकर ‘ट्रंप टॉवर’ में अपने बिस्तर पर आराम की नींद लेना पसंद करने वाले ट्रंप धीरे-धीरे व्हाइट हाउस में अपने पसंदीदा चीजों को जान रहे है।

व्हाइट हाउस का वर्णन करते हुए ट्रंप ने कहा, वह काफी सुंदर निवास है, वह बेहद सहज है। वहां बहुत खास है, खासकर जब आपको पता चलता है कि वहां अबा्रहम लिंकन सोए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »