26 Apr 2024, 10:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के साथ विवादों को सुलझाना चाहते हैं : चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 11:51AM | Updated Date: Jan 25 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के नये प्रशासन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच के विवादों का हल और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है।
 
 चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक समारोह के दौरान कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने सभी विवादों का हल चाहता है लेकिन यह केवल दोनों देशों के सभी हितों विशेषकर ‘एक चीन की नीति’ के सिद्धांतों का पालन करके ही संभव है।      
       
वांग ने कहा कि चीन और अमेरिका ने अपने संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, हमारी ईच्छा है कि ‘एक चीन के सिद्धांत’ पर मजबूती से टिके रहने और दोनों देशों के आपसी हितों का सम्मान करने के साथ नयी सरकार के साथ बातचीत किया जाए।      
           
उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग, विवादों का प्रबंधन और नियंत्रण तथा स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना चाहता है ताकि दोनों देशों के लोगों का व्यापक हित संभव हो सके।            
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने से पहले ही ‘एक चीन की नीति’ पर अपनी मंशा प्रकट कर दी थी। चीन का मानना है कि ताईवान एक जिद्दी प्रांत है जिसपर यदि जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक नियंत्रण लाया जा सकता है। हालांकि ताईवान चीन द्वारा किसी भी तरह के नियंत्रण को नहीं मानता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »