26 Apr 2024, 15:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में नौका डूबने से नौ लोगों की मौत, 31से अधिक लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 7:49PM | Updated Date: Jan 23 2017 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवालालम्पुर। इंडोनेशिया से मलेशिया जा रही एक नौका के तड़के समुद्र में डूब जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 31 लोग लापता हैं। मलेशिया की समुद्री प्रर्वतन एजेंसी ( एमएमईए) ने बताया कि छह महिलाओं समेत नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नौका पर क्षमता से अधिक 40 प्रवासी मजदूर सवार थे।

एमएमईए ने आशंका व्यक्त की कि खराब मौसम और नौका में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से यह दुर्घटना हुई। मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच समुद्री रास्ते में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इंडोनेशिया से बड़ी संख्या में मजदूर  फैक्टरियों और खेतों में काम करके समुद्री मार्ग से मलेशिया जाते हैं। इस दौरान कई नौकाओं पर अधिक संख्या  में लोग सवार हो जाते हैं जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »