26 Apr 2024, 21:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको ने सामूहिक कब्र में 56 इंसानी अवशेषों की पहचान की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 5:48PM | Updated Date: Jan 23 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको। नुएवो लियोन नामक सीमावर्ती राज्य में सामूहिक तौर पर दफनाने के लिए बनाए गए गड्ढे में पड़े हड्डियों के टुकड़ों में से अभियोजकों ने 56 इंसानी अवशेषों की पहचान कर ली है। सरकारी अभियोजकों का कहना है कि उत्तरी शहर मोंटेरे के पास इस गड्ढे की खोज फरवरी 2016 में की गई थी लेकिन उसके बाद से ही जांचकर्ता हड्डियों के टुकड़ों और दांतों की जांच करके विश्लेषण कर रहे थे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने लोगों को दफनाया गया था और वे लोग कौन थे।

रविवार को, अभियोजक कार्यालय ने कहा कि 24 अवशेषों की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई। 32 अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से कुछ अवशेष उन लोगों के हैं, जो वर्ष 2010 से लापता थे। उस समय इस क्षेत्र पर जेताज गिरोह का वर्चस्व था और वे अपने पीड़ितों के मृत शरीरों को अक्सर पका देते थे या तेजाब में गला देते थे, केवल उनकी हड्डियां शेष रह जाती थीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »