26 Apr 2024, 13:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बोको हराम के 15 लड़ाकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 12:07PM | Updated Date: Jan 22 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाईजीरिया। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक शहर में सेना द्वारा की गई कार्रवाई में बोको हराम के 15 लड़ाकों की मौत हो गई है। स्थानीय और सैन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले गत मंगलवार को वायु सेना ने कहा था कि उसने बोर्ना स्टेट के रन्न में बोको हराम के ठिकानों पर हमला किया था जिसमें 10 से अधिक आतंकवादियों की मौत हो गई थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल इगवे आमोके ने कहा, हम करीब 30 मिनट तक लड़ते रहे। हमने देखा कि वहां के निवासी बटालियन हेडक्वार्टर की तरफ दौड़ रहे हैं और इसके बाद हमने सैनिकों को तेजी से हमले के लिए तैयार किया। रायटर के संवाददातों ने रन्न के सेना शिविर के सामने बोको हराम के छह आतंकवादियों के शव को देखा।

बोको हराम के हमले में वर्ष 2009 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 20 लाख लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »