26 Apr 2024, 19:25:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन की धमकी: युद्ध हुआ तो 10 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 12:50PM | Updated Date: Jan 18 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन। चीनी मीडिया ने फिर एक बार भारत को कम आंकते हुए धमकी दी है कि यदि दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई तो चीनी सेना के जवान 10 घंटे में राजधानी दिल्ली तक पहुंच जाएंगे। हालांकि, चीन की तरफ से भारत को पहली बार धमकी नहीं दी गई है। इससे पहले भी चीनी मीडिया किसी ना किसी मुद्दे पर भारत के खिलाफ आग उगलता रहा है। अभी हाल में भारत के प्रति बढ़ते बड़ी कंपनियों के रुझान को देखकर चीनी मीडिया चिढ़ गया था। चीनी मीडिया में छपे एक लेख में इस बात का जिक्र किया गया था।

दरअसल, एप्पल ने भारत में आकर निवेश करने और यहां पर एक प्लांट बनाने की बात की है। इसपर चीन की नजर पड़ गई। वहां की मीडिया ने चीन को सावधान करते हुए एक लेख लिखा। लेख में लिखा गया कि चीन को जल्द से जल्द अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाना होगा जिससे आगे आने वाले वक्त में उनके वहां उत्पादन के लिए कंपनियों को आकर्षित किया जा सके।

ह लेख ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया था। लेख में लिखा था, ‘हो सकता है कि एप्पल आने वाले वक्त में साउथ एशिया के देशों की तरफ मुड़ जाए। इससे चीन पर दबाव बनेगा कि वह अपने घरेलू निर्माण की तकनीकों में तेजी से बदलाव करे। जिससे वह कम लागत में निर्माण करने वाले देशों की टक्कर ले सके।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »