26 Apr 2024, 23:41:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियाई वायूसेना ने रिफ्यूजी कैंप पर गिराया बम, 100 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 4:48AM | Updated Date: Jan 18 2017 4:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैदुगुरी। नाइजीरिया वायुसेना ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन बोको हराम के ठिकानों पर जोरदार गोलाबारी की लेकिन इसकी चपेट में एक रिफ्यूजी कैंप के आने से कम से कम 100 लोग मारे गए और 120 घायल हो गए।
 
अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था एमएसएफ के अनुसार घटना में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं, जबकि अनेक घायल हैं। घटना स्थल पर बचाव का काम शुरू हो चुका है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
       
सेना के कमांडर मेजर जनरल लुकी इराबोर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कैमरून सीमा के नजदीक उत्तरपूर्व रान में यह दुर्घटना हुई है। इराबोर ने कहा, "जेट विमान के पायलट ने गलती से समझ लिया कि वो चरमपंथियों को निशाना बना रहा है। दुर्घटनावश हुई इस गोलाबारी में 100  लोग मारे गए और 120 घायल हो गए। 
 
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी ने मृतकों पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार इस 'दुर्भाग्यपूर्ण गलती से निपटने के लिए मदद करेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »